Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
4
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 23 अप्रैल 2026। श्रीडूंगरगढ़ नगरपालिका में ईओ पद लंबे समय से खाली पड़ा है एवं अतिरिक्त चार्ज तहसीलदार श्रीडूंगरगढ़ को दिया हुआ है। ऐसे में केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल की डिजायर पर यहां पालिका अधिशासी अधिकारी कुंदन देथा को लगाया गया था। रोचक बात यह है कि इन अधिकारी को दिसम्बर 2024 में श्रीडूंगरगढ़ विधायक ताराचंद सारस्वत द्वारा निलंबित करवाया गया था। ऐसे में देथा को पुनः श्रीडूंगरगढ़ लगाने के साथ ही विधायक खेमा विरोध में उतर गया। 17 अप्रैल को देथा की नियुक्ति का आदेश किया गया व गत सोमवार 20 अप्रैल को ईओ पद पर ज्वाइन करने आये, देथा को भाजपा मंडल अध्यक्ष राधेश्याम दर्जी की अगुवाई में शहर कार्यकर्ताओं एवं विधायक लॉबी के पार्षदों का विरोध झेलना पड़ा था। सोमवार को विधायक सारस्वत ने भी अपने कार्यकर्ता के फोन से पालिका पहुंचने पर देथा से बात की थी एवं तीन दिनों तक जॉइन नहीं करने की बात कहते हुए तीन दिनों में नया ऑर्डर लाने की बात कही थी। देथा ने भी मीडिया में सोमवार को अपरिहार्य कारणों से ज्वाइन नहीं कर पाने एवं गुरुवार को ज्वाइन करने की बात कही थी। ऐसे में आज गुरुवार को देथा ज्वाइन करते उससे पहले ही पुनः जयपुर से आदेश निकल गया। जिसमें देथा को श्रीडूंगरगढ़ लगाने के आदेश पर रोक लगा दी गई है। पूरे प्रकरण में केंद्रीय मंत्री की डिजायर पर विधायक का विरोध भारी पड़ता नजर आया है।