Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
0000010101
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 27 सितंबर 2023। कृषि विभाग श्रीडूंगरगढ़ की टीम ने आज कस्बे में स्थित खाद बीज की 8 दुकानों पर पहुंची व निरीक्षण किया। सहायक निदेशक रघुवर दयाल सुथार की अगुवाई में टीम ने जांच कार्य प्रारंभ किया। कृषि अधिकारी सुरेन्द्र मारू ने बताया कि कीटनाशकों व यूरिया डीएपी, सुपर सहित 9 के नमूने लिए जिन्हें जांच के लिए प्रयोगशालाओं में भेजा है। मारू ने बताया की नमूनों की रिपोर्ट आने पर आगे की आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। बता देवें लगातार नकली यूरिया व डीएपी की सूचनाओं से विभाग एक्टिव हुआ है और प्रदेश भर में कृषि आदान गुण नियंत्रण अभियान चलाया जा रहा है। मारू ने बताया कि पूरे जिले में टीमें कार्रवाई कर रही है। आज उनके साथ कन्हैयालाल सारस्वत, कृषि पर्यवेक्षक मुरारी शर्मा, श्रवण स्वामी, ओमप्रकाश कुल्हडिया आदि उपस्थित रहें।