Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
0000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूगरगढ़ टाइम्स 8 मई 2026। आगामी 21 जून को देश भर में योग दिवस मनाया जाएगा और आयुर्वेद विभाग द्वारा इसकी तैयारियां प्रारंभ कर दी गई है। योग दिवस पर होने वाले ब्लॉक स्तरीय आयोजन हेतु श्रीडूंगरगढ़ में अलग अलग विद्यालयों, पार्कों व सार्वजनिक स्थानों पर योगाभ्यास करवाया जाएगा। डॉ जगदीश पच्चार ने बताया कि विभाग द्वारा 50 दिवसीय काउंट डाउन योगाभ्यास शिविर के आयोजन होंगे। सरकारी निर्देशों के बाद विभाग द्वारा हर घर तक योग को पहुंचाने के प्रयास किए जांएगे जिससे आमजन योग व स्वस्थ जीवन शैली से जुड़ सकें। योग प्रशिक्षक चंद्रप्रकाश एवं पुष्पा ने शुक्रवार को मॉर्डन राजस्थान सीनियर सैकंडरी स्कूल में योग शिविर का आयोजन किया, जिसमें 280 विद्यार्थी शामिल हुए। डॉ पच्चार ने विद्यार्थियों को योग के लाभ बताए व इसे नियमित जीवन में अपनाने की प्रेरणा दी। संस्था प्रधान मनीष शर्मा ने विभागीय टीम का आभार जताया। विदित रहें श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के फेस बुक पेज पर युवा योग शिक्षक किशन शर्मा द्वारा भी प्रतिदिन सुबह 6 बजे से 6.40 मिनिट तक लाइव योग क्लास दी जा रही है। पाठक गण अपने घर बैठे योग से जुड़ सकते है और ऑनलाइन योग क्लास जुड़ कर अपने जीवन को स्वस्थ बना सकते है।