Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
008
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 3 जून 2023। वन विभाग की नाक के नीचे करीब एक माह से सैंकड़ो बड़े व हरे पेड़ एक कोयला बनाने वाली गिरोह ने काट डाले। गिरोह ने इस काले धंधे में हरे पेड़ों को काट कर कोयला बना कर बेच डाला। शुक्रवार शाम हंगामा होने पर विभाग ने देर रात थाने में मुकदमा दर्ज करवाया व आज विभाग के डीएफओ सुनील गौड़ भी मौके पर पहुंचे। गौड़ ने मौका निरीक्षण किया व सामान जब्त करने के निर्देश दिए है। विभाग के क्षेत्रीय वन अधिकारी जितेंद्र सिंह ने आनन फानन में वन अधिनियम 1953 के तहत मुकदमा दर्ज करवाया है। सिंह ने रतनगढ़ निवासी महेंद्र नाथ जोगी के खिलाफ मामला दर्ज करवा कर मौके से 40 कट्टे कोयला व करीब 80 क्विंटल लकड़ी जब्त की है। पूरी खबर के लिए जुड़े रहें श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के साथ।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। लकड़ी व कोयला किया जप्त।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कोयला बनाने का गिरोह सक्रिय, पेड़ काट कर बनाए कोयले।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। वन विभाग की नाक के नीचे विभाग की जमीन पर काट डाले सैंकड़ो हरे पेड़।