Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
000000000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 18 दिसंबर 2024। एक वर्ष पूर्ण होने पर सरकार जश्न मना रही है और विकसित राजस्थान का नारा बूंलद किया जा रहा है। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के धोलिया गांव के लिए 11 केवी की स्वीकृत लाइन मे मात्र 4 पोल का कार्य शेष है, जो मौके पर पड़े है। परंतु विकास का नारा देने वाली सरकार के विद्युत विभाग ने गत 12 माह में 4 पोल लगाकर गांव की सप्लाई शुरू नहीं की है। विभाग की उदासीनता के चलते पूरे गांव में करीब 6 घंटे ही बिजली मिल रही है। दसवीं में पढ़ने वाली सुनीता नाई हो या बाहरवीं का भेराराम गोदारा हो गांव के सभी बच्चे सूरज की रोशनी में स्कूल रहते है और शाम ढले चिमनी या बेटरी लाइटों से अपनी पढ़ाई करने को मजबूर है। युवा कांग्रेस के विधानसभा अध्यक्ष संतोष गोदारा ने बताया कि गांव धोलिया के लिए 2022 में 11 केवी फीडर लाइन की स्वीकृति जारी की गई। जिसकें टेंडर के बाद अक्टूबर 2023 में जीएसएस भी तैयार कर दिया व लाइन खींच कर तैयार कर दी गई।वहीं 2024 का दिसंबर भी जाने को है परंतु मात्र चार टावर का शेष कार्य विभागीय उदासीनता के चलते पूरा नहीं किया जा रहा है। लाखों के उपकरण धूल फांक रहें है। गांव की बिजली कृषि फीडर से जुड़ी है और इस 70 किलोमीटर लंबी लाइन में श्रीडूंगरगढ़, हेमासर, बेनीसर, धोलिया, ठुकरियासर, तोलियासर, जैतासर के अनेक कृषि कुएं जुड़े है। कृषि फीडर में मिलने वाली बिजली ही मिल पा रही है। वर्तमान में गांव में सप्लाई कृषि फीडर के साथ होने के कारण मात्र 6 घंटे बिजली आपूर्ति मिल पा रही है। ग्रामीणों ने बताया कि ये लाइन 40 वर्ष से अधिक पुरानी है और 50 से अधिक ट्यूबवेल इससे जुड़े है। पूरे गांव के करीब 175 परिवारों के सभी ग्रामीण प्रतिदिन अंधेरे में ही रहने को मजबूर है और बिना बिजली के अनेक समस्याओं का सामना कर रहें है। परीक्षाओं के समय गांव में बच्चों की पढ़ाई बुरी तरह से प्रभावित हो रही है। ग्रामीण पूर्व उपसरपंच रामेश्वरलाल गोदारा, वार्ड पंच अशोक गोदारा, गणेशाराम नायक, मांगीलाल गोदारा, देदाराम गोदारा, जोराराम गोदारा, डालाराम नाई, भंवरलाल शर्मा, केसराराम नायक, गोपाल नायक, जीवणराम सांसी, मघाराम स्वरूप, मांगीलाल जांगू, छगन नैण, रामनारायण गोदारा, रामचंद्र गोदारा, हंसराज हुड्डा, तुलछाराम सारण ने बताया कि अनेकों बार विभाग को शिकायत करते हुए चार टावर लगा कर लाइन जोड़ देने व गांव में सप्लाई शुरू करने की मांग की गई है। परंतु सुनवाई नहीं हो रही है। वहीं मंगलवार को ये मांग लेकर युवा कांग्रेस के विधानसभा अध्यक्ष संतोष गोदारा, राजेश डेलू, मुकेश खोड, शुभम शर्मा, चुन्नीलाल सिद्ध सहित युवा अधिशासी अभिंयता के पास पहुंचे और चार टावर लगाकर लाइन जोड़ने की मांग की है।
अधिशासी अभियंता विष्णु मैथी ने बताया कि “इस कार्य के लिए सिटी की बिजली भी करीब पांच छह घंटे बाधित होगी और गर्मी के कारण ये पेंडिंग में था, यहां चार पांच पोल का काम शेष है, एईएन से वार्ता कर दो तीन दिन में ठेकेदार से बातचीत कर कार्य करवाने के निर्देश दे दिए गए है, शीघ्र की कार्य पूरा करवा धोलिया में बिजली आपूर्ति प्रारंभ कर दी जाएगी।”

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मात्र चार पोल का कार्य शेष, पोल भी मौके पर पड़े जंग खा रहें है।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव धोलिया में अक्टूबर 2023 में तैयार किया ढांचा, 12 माह बाद भी नहीं जोड़ी लाइन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव के युवाओं ने दिए विभाग को ज्ञापन, कार्य पूरा कर गांव में सप्लाई शुरू करने की मांग की।