Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
2023-specilssss
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 14 अक्टूबर 2025। गत माह सितंबर में अचंल के एक गांव में डेंगू के 24 मरीज पाए गए, स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही से ये दो दर्जन से गत 10 दिनों एक सौ की संख्या को पार कर गए है। पूरे गांव में डेंगू ने पसर गया है। उदासीनता इस कदर की 24 के बाद भी विभाग नहीं जागा और ना गांव में कहीं फोगिंग की गई ना एंटी लार्वा गतिविधियों को अंजाम दिया गया। अब जब मामला खुला है तो विभाग में जिला स्तर तक हड़कंप मच गया है। क्षेत्र के गांव सेरूणा में गत 3 अक्टूबर से आज 14 अक्टूबर की सुबह 11.30 बजे तक गांव में 115 मरीज डेंगू पॉजिटिव रिपोर्ट हुए है। गांव में भय का माहौल पसर गया है। गांव के जागरूक युवाओं ने विभागीय लापरवाही के खिलाफ आक्रोश जताया और पंचायत पर भी सफाई व्यवस्था की अनदेखी करने के आरोप लगाए है। युवाओं ने 181 पर भी शिकायत दर्ज करवाई है। युवाओं ने बताया कि दो दिन पूर्व फोगिंग मशीन लेने भी स्टाफ उच्च अधिकारी के पास गया परंतु ऐसे विकट हालात में भी मशीन नहीं मिल पाने की बात भी कही। ऐसे में 24 केस मिलने के बाद बरती गई लापरवाही के खिलाफ ग्रामीणों में रोष भर गया है।
हाइवे किनारे नालों में भरा है पानी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव के युवाओं ने बताया कि हाइवे किनारे नाले चालू नाले नहीं है। परंतु इनमें बरसात का रूका हुआ भरा पड़ा है। संभवत मच्छरों का सबसे भारी जमावड़ा यहीं हो गया है। पूरा गांव बीमार होने की कगार पर पहुंच गया है। गांव के दो डेंगू पीड़ित मरीज पीबीएम अस्पताल में भी भर्ती है, जिनका ईलाज जारी है।
विभाग में मचा हड़कंप, मंगवाए डेटा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सेरूणा पीएचसी की लैब में अपने तीन बच्चों की आज सुबह डेंगू जांच करवाने आए पिता के दो बच्चे डेंगू पॉजिटिव आए। बच्चों का तुरंत निजी अस्पताल में ईलाज प्रारंभ करवाया गया। पिता ने चिंता जताते हुए पूरे गांव में डेंगू फैलने की बात पर गहरी चिंता जताई। सेरूणा पीएचसी की लैब के रजिस्टर में सभी पॉजिटिव केस की एंट्री दर्ज है। दो मरीज पीबीएम अस्पताल में भर्ती है। विभाग से टाइम्स ने जानकारी लेनी चाही तो 115 केस होने की जानकारी नहीं होने की बात कही गई। साथ ही विभाग में हड़कंप मच गया। टाइम्स की जांच पड़ताल के बाद अब अधिकारियों ने सेरूणा से तुरंत रिपोर्ट मंगवाई है। ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी डॉ राजीव सोनी ने बताया कि सेरूणा में घर घर सर्वे करने के लिए निर्देश दे दिए गए है। एंटी लार्वा गतिविधियों के लिए भी विभागीय कार्मिकों को कह दिया गया है। गांव में फोंगिग की व्यवस्था के लिए विकास अधिकारी से बातचीत की गई है, शीघ्र ही फोगिंग करवाई जाएगी। बीमारों को दवाएं दी जा रही है।