Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
26jan
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 31 मार्च 2022। बीकानेर रेवाड़ी रेल के आगे उतर पश्चिम रेलवे मजदूर संघ ने प्रदर्शन किया। संघ के श्रमिकों ने मजदूर एकता के नारे लगाए व 12 सूत्री मांगो को पूरा करने की मांग की। संघ द्वारा 27 मार्च से 3 अप्रैल तक विरोध सप्ताह मना रहा है और रतनगढ़ शाखा के बैनर तले आज सुडसर स्टेशन पर विरोध प्रदर्शन किया गया। विदित रहें संघ ने गत 28 मार्च को श्रीडूंगरगढ़ स्टेशन पर भी जबरदस्त प्रदर्शन किया था। संघ के जोनल अध्यक्ष विनोद मेहता, जोनल महामंत्री एस. आई. जेकब, बीकानेर मंडल अध्यक्ष सुनील कुमार, सहायक महामंत्री शौकत अली कोहरी, मंडल मंत्री इस्पाक खान, कोषाध्यक्ष मुकेश यादव, सयुंक्त महामंत्री विजयसिंह भाटी ने बताया कि कर्मचारी विभिन्न मांगो को लेकर प्रर्दशन किया जा रहा है। संघ रतनगढ़ के सचिव सीताराम गोदारा ने बताया कि केंद्र सरकार नई पेंशन नीति को समाप्त करें व पुरानी पेंशन को लागू करें व रेलवे के निजीकरण व निगमीकरण को किसी तरह कर्मचारी बर्दाश्त नहीं करेंगे। इस दौरान शाखा अध्यक्ष गिरधारी लाल, कोषाध्यक्ष धनेश, बीकानेर मंडल मीडिया प्रभारी अनिल कुमार, राजेंद्र, सईद अली, इनजियरिंग विभाग से प्रेमसिंह राठौड़ , प्रेम सिंह, भागीरथ खिलेरी, जगदीश सुथार, कालू सिंह खींची, रतनलाल सारण, तोलाराम सारण, भूराराम मेघवाल, भूराराम कटारिया, सुरेश डूडी, राम रख गोदारा, गणेश , प्रसेन कुम्हार आदि कर्मचारियों ने भाग लिया।