Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
00
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 2 दिसम्बर 2021। क्षेत्र की सरकारी स्कूलों पर आए दिन होने वाली तालाबंदी के दौर में श्रीडूंगरगढ़ विधायक ने राज्य के शिक्षा मंत्री से मुलाकात की है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा मंत्रीमंडल के पुर्नगठन में शिक्षा मंत्री की जिम्मेदारी संभालने वाले बीकानेर विधायक डाक्टर बीड़ी कल्ला से श्रीडूंगरगढ़ विधायक गिरधारीलाल महिया ने मुलाकात की। जयपुर में डा कल्ला के निवास पर बुधवार रात्रि को करीब आधे घंटे चली इस मुलाकात में महिया ने क्षेत्र में शिक्षा से संबधित मांगों को उठाया। महिया ने रीट भर्ती 2021 में पदों की संख्या 31 हजार से बढ़ाकर 50 हजार करने एवं तृतीय श्रेणी शिक्षकों के तबादले खोलने की मांग भी की। श्रीडूंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों की क्रमोन्नति के अलावा कई विद्यालयों में संकाय बढानें एवं बोर्ड परीक्षा केंद्र बनवाने की लंबित मांगों से अवगत करवाया। जिस पर शिक्षा मंत्री कल्ला ने श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र की शिक्षा संबंधित तमाम मांगों को अविलंब पूरा करवाने का सकारात्मक आश्वासन विधायक महिया को दिया। विदित रहे कि गत समय में चले गहलोत-पायलट विवाद के बाद से ही दोनो में नजदिकियां मानी जा रही है। डाक्टर कल्ला के पास इससे पूर्व उर्जा मंत्री की जिम्मेदारी थी एवं उस दौरान भी श्रीडूंगरगढ़ विधायक महिया द्वारा ऊर्जा क्षेत्र में उठाई गई मांगों को भी प्राथमिकता से पूरा किया गया था। अब देखना यह है कि डाक्टर कल्ला के शिक्षा मंत्री बनने के बाद क्षेत्र में शिक्षा संबधित समस्याओं का कितना निस्तारण हो पाता है।