Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
IMG-20230315-WA0023
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 22 मार्च 2023। क्षेत्र की मिसिंग सड़कें बनवाने व दुसारणा श्रीडूंगरगढ़ व दुलचासर सावंतसर मार्ग पर अंडरब्रिज का निर्माण करवाने, दुसारणा में बड़ा जीएसएस बनवाने सहित गांव जालबसर, मेऊसर, डेलवां में 33/11 केवी जीएसएस के प्रस्तावों को भी वित्तीय वर्ष 2023-24 में ही स्वीकृति देने की मांग विधायक गिरधारीलाल महिया ने राज के मंत्रियों से की। महिया आज जयपुर में पीडब्ल्यूडी मंत्री भजनलाल जाटव व ऊर्जा मंत्री भंवरसिंह भाटी से मिले और क्षेत्र की ये मांगे उनके सामने रखी। दोनों मंत्रियों ने भी कार्य प्रक्रियाधीन बताते हुए शीघ्र ही पूरे करवाने का आश्वासन भी दिया। ऊर्जा मंत्री से मुलाकात करने दुसारणां गांव का प्रतिनिधिमंडल भी महिया के साथ पहुंचा। महिया ने भाटी को श्रीडूंगरगढ़ के 220 केवी जीएसएस के साथ ही अन्य ग्रामीण जीएसएसों पर अतिरिक्त क्षमता के पावर ट्रांसफार्मरों की स्थापना करने से संबंधित मांगपत्र सौंपे।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। ऊर्जा मंत्री भंवरसिंह भाटी से मिले विधायक के साथ दुसारणा का प्रतिनिधि मंडल।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पीडब्ल्यूडी मंत्री भजनलाल जाटव से मिले विधायक महिया, उठाई अनेक मांगे।