Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
00000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 10 जून 2025। राजस्थान में पूर्व कांग्रेस सरकार द्वारा शुरू की गई मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना को पुनः लागू किए जाने की मांग को लेकर युवा कांग्रेस के सदस्यों ने मंगलवार को राज्यपाल के नाम उपखंड अधिकारी उमा मित्तल को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया गया कि योजना के तहत राज्य के प्रत्येक नागरिक को निःशुल्क या न्यूनतम प्रीमियम पर 25 लाख रु.तक का स्वास्थ्य बीमा उपलब्ध करवाया जा रहा था, साथ ही 10 लाख रुपये का दुर्घटना बीमा भी उपलब्ध करवाया जा रहा था। जिससे आमजन को गंभीर बीमारियों व दुर्घटनाओं के इलाज में बड़ी राहत मिल रही थी। युवाओं ने कहा कि चिरंजीवी योजना एक आमजन हितैषी महत्वपूर्ण योजना है, जिसे वर्तमान भाजपा सरकार द्वारा बंद कर दिया गया है। जिससे प्रदेश के लाखों परिवारो को स्वास्थ्य संबंधित इलाज के दौरान काफ़ी आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में युवाओं ने योजना लागू नहीं करने पर राजस्थान युवा कांग्रेस द्वारा पूरे प्रदेश में सरकार के खिलाफ चरणबद्ध आंदोलन करने की बात कही। इस दौरान श्रीडूंगरगढ़ विधानसभा युवा कांग्रेस अध्यक्ष संतोष गोदारा, श्रीराम सहू, राजूराम गोदारा, नोपाराम नायक, श्रवण जांगू, महेंद्र सारण, धीरज सारण, सुखराम गोदारा, पंकज चौधरी, प्रभु छरँग, हड़मान जाखड़ आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहें।