Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
00000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 15 जुलाई 2026। अन्य पिछड़ा वर्ग की जनगणना का कार्य प्रदेश भर में जारी है। इस वर्ग की सूची में सिद्ध जाति का नाम नहीं होने पर सिद्ध समाज के युवाओं ने नाराजगी जताते हुए मंत्री के नाम ज्ञापन उपखंड अधिकारी शुभम शर्मा को सौंपा है।
श्रीजसनाथजी धाम सिद्ध रुस्तम धोरा ओरण ट्रस्ट के मंत्री जिज्ञासु सिद्ध गोदारा की अगुवाई में मुकेश ज्याणी लिखमादेसर, पुरनाथ जाखड़ रीड़ी, शंकर ज्याणी पूनरासर, किशन कलवानियां झंझेउ, हंसराज गोदारा बरज़ांगसर, पदम गोदारा, श्यामसुंदर बेनीसर ने राजस्थान राज्य अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग मदनलाल भाटी के नाम ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन देते हुए युवाओं ने बताया कि वर्तमान में अन्य पिछड़ा वर्ग की जनगणना की जा रही है। राजधारा ऐप में ऑनलाइन ओबीसी सूची में सिद्ध जाति का नाम नहीं है। इससे पूर्व में अन्य सरकारी सूची में सिद्ध जाति का नाम नाथ, जोगी के साथ जोड़ दिया गया था, जो सरासर गलत है। सिद्ध जाट जाति की ही उपजाति है, इससे सिद्ध जाति को अलग क्रमांक दिया जाना चाहिए अन्यथा सिद्ध जाति को जाट जाति के साथ जोड़ा जाए।