Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
sri-news-banner-Recovered-Recovered
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 22 जून 2024। कांग्रेसी नेता श्रीराम भादू लगातार क्षेत्र के किसानों की समस्याएं जिला प्रशासन के सामने रखते हुए समाधान की मांग करते रहें है। शुक्रवार को भी भादू ने जिलो कलेक्टर नम्रता वृष्णि से मिलकर श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के किसानों की खरीफ असिंचित फसलों का खराबा अनुदान देने की मांग की। उन्होंने ज्ञापन देते हुए बताया कि असिंचित गरीब किसानों की 50 प्रतिशत फसलें बर्बाद हो गई जिसकी रिपोर्ट राजस्व विभाग ने गिरदावरी में दर्शाते हुए रिपोर्ट 7- जिला कार्यालय भेजी है। परंतु अभी तक किसानों को अनुदान राशि नहीं दी गई है। अब बुवाई से पहले किसानों को सहायता उपलब्ध करवाई जाए जिससे उन्हें राहत मिल सकें। जिला कलेक्टर ने इस संबंध में सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन दिया।