Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
0000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 23 अप्रैल 2026। क्षेत्र के गांव मिंगसरिया में नायक मेघवाल मोहल्ले में ट्यूबवेल निर्माण की मांग को लेकर बड़ी संख्या में मोहल्लेवासी ग्राम पंचायत भवन के सामने धरना देकर बैठ गए है। तपती दोपहरी में बड़ी संख्या में मोहल्लेवासी धरने पर बैठे है। मोहल्लेवासियों ने दलित मोहल्ले की आबादी की उपेक्षा करने के आरोप लगाए व मोहल्ले में स्वीकृत ट्यूबवेल भी मोहल्ले में नहीं बनाने की बात कह रहें है। धरनार्थियों ने जिला कलेक्टर को पत्र भेजकर आक्रोश जताया और मोहल्ले में ट्यूबवेल निर्माण की मांग दोहराते हुए आंदोलन तेज करने की बात कही। धरने का नेतृत्व कर रहें राजेंद्र मेघवाल नोसरिया ने बताया कि लगातार मोहल्लेवासियों की अवहेलना हो रही है। मोहल्ले में मेहनत मजदूरी करने वाले लोग है और टैंकरों का भुगतान करने से इनका बजट ही गड़बड़ा गया है। नोसरिया ने धरनार्थियों द्वारा आगामी चरण में सड़क रोकने व आमरण अनशन करने की बात कही। ग्राम पंचायत सरपंच किशन राणा भी मौके पर पहुंचे और धरने पर बैठे है। रतनसिंह बीदावत ने दलित वर्ग को न्याय देने की मांग दोहराते हुए प्रशासन से सुनवाई की मांग की।
धरने पर लाछाराम नायक, गंगाराम मेघवाल, लिछमणराम ढाका, तिलाराम प्रजापत, फुसाराम नायक, रेखाराम मेघवाल, श्रवणराम नायक, तिलोक नायक, डूंगराराम मेघवाल, रामचंद्र गोदारा, गंगाराम मायल, नानूसिंह राजपूत, श्रीराम मेघवाल, मांगीलाल मेघवाल, लालाराम मेघवाल, लीलाधर मायल, रिछपाल मेघवाल, गिरधारी प्रजापत, विकास, कैलाश, रामस्वरूप, दौलतराम, मनोज सहित बड़ी संख्या में मोहल्ले के लोग बैठे है। सभी ने नारेबाजी करते हुए पेयजलापूर्ति सुचारू करवाने की मांग की है।