Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
00000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 22 अगस्त 2025। बीकानेर से दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के संचालन की जानकारी रेल मंत्री ने बीकानेर सांसद को को दी और इसी के साथ बीकानेर में उत्साह की लहर दौड़ गई। वहीं श्रीडूंगरगढ़ अंचल के लोग इससे मायूस हुए क्योंकि वंदे भारत को श्रीडूंगरगढ़ में ठहराव ही नहीं दिया गया है। इसे लेकर अब क्षेत्र में मांग उठने लगी है। पीसीसी सदस्य व कांग्रेस के युवा नेता हरीराम बाना ने जिला कलेक्टर व उपखंड अधिकारी को पत्र देकर यहां की जनभावनाओं को देखते हुए वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को श्रीडूंगरगढ़ रेलवे स्टेशन पर ठहराव दिए जाने की मांग की। बाना ने बताया कि श्रीडूंगरगढ़ से दिल्ली के लिए व्यापारिक, शैक्षणिक, तीर्थ यात्राओं व पारिवारिक कार्यों से आने जाने वालों का यात्री भार व्यापक है और बीकानेर जॉन में श्रीडूंगरगढ़ रेलवे स्टेशन से रेल यात्री भार को देखते हुए ये एक बड़ा स्टेशन है। ऐसे में यहां वंदे भारत को ठहराव नहीं देकर क्षेत्र की जनता के हितों पर कुठाराघात है। बाना ने प्रशासनिक अधिकारियों को पत्र देकर यहां ठहराव सुनिश्चित करवाने की मांग की है।