Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
00
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 17 सितम्बर 2021। गुरूवार को राज्य के सबसे बडे प्रशासनिक अधिकारी मुख्य सचिव निरंजन आर्य के श्रीडूंगरगढ़ दौरे के दौरान उनसे मिलने वाले सैंकडों लोगों में से एक भी व्यक्ति ने क्षेत्र के संबध में कोई भी समस्या उनके पूछने पर भी नहीं बताई थी लेकिन वास्तव में प्रशासनिक एवं राजनैतिक उदासीनता के कारण क्षेत्रवासी खासे परेशान है। ऐसे में शुक्रवार को सीएस की बीकानेर सर्किट हाऊस में जनसुनवाई के दौरान युवा नेता विवेक माचरा ने क्षेत्र में कोरोना से आहत परिवारों को एवं फसल बीमा के नाम पर हर बार लूट रहे किसानों को राहत देने की मांग की है। माचरा ने सीएस से श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में कोरोना से मरने वाले सभी लोगों के परिजनों को नियमानुसार मुआवजा दिलवाने एवं फसल बीमा योजना में श्रीडूंगरगढ़ के किसानों के साथ न्याय करवा कर वाजीब क्लेम दिलवाने की मांग की है। माचरा ने बताया कि दोनो मांगों पर सीएस ने गंभीरता से लेने की बात कही है एवं जिला कलेक्टर ने इन मांगों के विषय में विस्तार से जानकारियां देने के लिए कार्यालय बुलाया है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। विवेक माचरा ने बीकानेर में सीएस से मुलाकात कर उठाई क्षेत्र की मांगें।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सीएस निरंजन आर्य ने दिया आश्वासन, होग पीडित परिवारों के साथ न्याय।