Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
IMG-20250121-WA0039
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 21 जनवरी 2025। ग्राम पंचायत सेरूणा के मौजिज ग्रामीणों का एक प्रतिनिधि मंडल ने मंगलवार को विधायक व उपखंड अधिकारी से मुलाकात की, इस मंडल ने नवगठित होने वाली पंचायत समिति का मुख्यालय सेरूणा में बनाने की मांग रखी। प्रशासक प्रतिनिधि एडवोकेट भरतसिंह राठौड़ ने बताया कि विधायक तारांचद सारस्वत से मिलकर सेरूणा की स्थिति के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए उन्हें पत्र सौंपा है। वहीं जिला कलेक्टर के नाम उपखंड अधिकारी उमा मित्तल को ज्ञापन दिया। ग्रामीणों ने ज्ञापन में बताया कि सेरूणा नेशनल हाइवे पर स्थित है तथा श्रीडूंगरगढ़ से 28 किलोमीटर की दूरी व जिला मुख्यालय बीकानेर से 40 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। जहां उत्तर से दक्षिण तक के सभी गांवों के लिए आवागमन की सुविधा सुचारू रूप से है। सेरुणा ग्राम मुख्यालय पर पुलिस थाना, कृषि पर्यवेक्षक कार्यालय, राजस्व निरीक्षक कार्यालय, पशुधन सहायक कार्यालय भी मौजूद है व गांव की आबादी लगभग 10 हजार है। ग्रामीणों ने बताया कि श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में प्रस्तावित पंचायत समिति के लिए भूमि उपलब्ध है तथा आस पास की 25 से अधिक ग्राम पंचायतें शेरुणा थाना क्षेत्र में शामिल है। राठौड़ ने बताया कि सेरुणा में नई पंचायत समिति का निर्माण करवाया जाना हर दृष्टिकोण से सुविधाजनक व उपयोगी होने के साथ जनहित में होगा। प्रतिनिधि मंडल में एडवोकेट भरत सिंह राठौड़ सहित पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि प्रेम भादू, पेमाराम गोदारा पूर्व सरपंच प्रतिनिधि, गजानंद सारस्वत, मूलाराम गोदारा, गौरीशंकर स्वामी, रतनलाल सारस्वत, चिमनाराम मेघवाल वार्ड पंच, जगदीश साईं, गंगराम भादू, भवरलाल साईं, हनुमान सारस्वत, अमरचंद सारस्वत लालाराम गोदारा,गोपाल भादू आदि ग्रामीणजन उपस्थित रहें।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। विधायक ताराचंद सारस्वत से मिले सेरूणा ग्राम पंचायत का प्रतिनिधि मंडल।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। उपखंड कार्यालय पहुंचे ग्रामीण, रखी अपनी मांग।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। उपखंड अधिकारी उमा मित्तल को सौंपा ज्ञापन, बताई उपयोगिता।