Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
dharna
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 12 मई 2024। क्षेत्र के गांव उपनी के 33 केवी जीएसएस में लंबे समय से कार्यरत विद्युत विभाग में ठेके के कार्मिक प्रभुदयाल स्वामी की शनिवार शाम हुई करंट से मौत के बाद क्षेत्र में आक्रोश फैला हुआ है। और रविवार सुबह परिजनों के साथ साथ बड़ी संख्या में क्षेत्र के नेता, सामाजिक कार्यकर्ता, उपनी के ग्रामीण हॉस्पिटल की मोर्चरी के आगे एकत्र होकर धरना शुरू कर दिया है। मृतक के आश्रितों को नौकरी, 50 लाख का मुआवजा एवं घटना में लापरवाही के दोषी अधिकारियों, ठेकेदार फर्म के खिलाफ कार्यवाही की मांग पर हॉस्पिटल के बाहर एकत्र लोगो ने शव लेने से मना कर दिया है एवं धरना शुरू कर दिया है। धरने पर लगातार संख्या बढ़ती जा रही है और आक्रोश भी। मौके पर धनेरू सरपंच मोहन स्वामी, बिग्गा सरपंच जसवीर सारण, प्रधान प्रतिनिधि केशराराम गोदारा, किसान यूनियन जिलाध्यक्ष पूनमचंद नैण, पूर्व पालिकाध्यक्ष शिव स्वामी, पार्षद भरत सुथार, भवानी तावनियाँ, महावीर अडावलिया, आशीष जाड़ीवाल, सत्यनारायण स्वामी, एडवोकेट मनोज स्वामी सहित बड़ी संख्या में उपनी, श्रीडूंगरगढ़ एवं अन्य गांवो से लोग पहुंचे है। वही विद्युत विभाग से अधिकारी और थानाधिकारी भी धरने पर पहुंचे हैं व समझाइश कर रहे हैं।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। धरने पर पहुंचे बिजली विभाग के अधिकारी और थानाधिकारी, कर रहे हैं समझाइश।