Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
0000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 8 अगस्त 2024। राजस्थान शिक्षक शेखावत संघ ने गांव मेामासर में विद्यालय परिसर में घुसकर शिक्षक से मारपीट करने के आरोपी को गिरफ्तार किए जाने की मांग की है। संघ के नेता सोहन गोदारा ने कहा कि राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय मोमासर में दिनांक 6 अगस्त को विद्यालय परिसर में घुसकर अध्यापक बीरबलराम मेघवाल के साथ मारपीट की गयी है। संघ की मांग है कि पुलिस प्रशासन आरोपी को गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई करें अन्यथा संघ द्वारा सोमवार से आंदोलन किया जाएगा। गोदारा ने कहा कि शिक्षकों की गरिमा के साथ खिलवाड़ करने वाले को सबक सिखाया जायेगा और सोमवार तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने पर पुलिस अधीक्षक को उपअधीक्षक के माध्यम को ज्ञापन देकर प्रदर्शन किया जाएगा। संघ के प्रदेश प्रतिनिधि बालाराम मेघवाल ने कहा कि आरोपी के गिरफ्तार नहीं होने पर संघ द्वारा विद्यालयों का सामूहिक बहिष्कार भी किया जा सकता है। संघ के पूर्व जिला अध्यक्ष आदुराम मेघवाल ने कहा सरकारी विद्यालय में भी शिक्षक सुरक्षित नहीं है। प्रशासन को शीघ्र कार्यवाही करनी चाहिए। तहसील अध्यक्ष हरिराम सहु ने कहा सोमवार को ज्ञापन के पश्चात बैठक बुलाई जाएगी व आगामी आंदोलन की रूपरेखा तैयार होगी।