Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
00000000000000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 27 सितंबर 2024। गुरूवार सुबह गांव पूनरासर में 132 केवी जीएसएस के बाहर पूरी बिजली की मांग को लेकर एकत्र किसानों ने धरना प्रदर्शन प्रारंभ कर दिया। भारतीय किसान संघ के संभाग उपाध्यक्ष तोलाराम जाखड़ ने इसे समर्थन दिया व शुक्रवार को उनकी अगुवाई में भारतीय किसान संघ के पदाधिकारी व किसान उपखंड अधिकारी कार्यालय पहुंचे। जाखड़ ने बताया कि जले हुए ट्रांसफार्मर समय पर उपलब्ध करवाने, ट्रिपिंग पर काबू करने, लो वोल्टेज की समस्या से निजात दिलवाने, पूरे वोल्टेज के साथ 6 घंटे निर्बाध बिजली सप्लाई देने की मांगे रखी गई। जाखड़ ने बताया कि पूनरासर गांव में 132 केवी जीएसएस का लंबित कार्य शीघ्र शुरू करने, व मूंगफली पकाव के समय बिजली सप्लाई समस्या का शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो किसान उग्र प्रदर्शन की राह अपनाएंगे। जाखड़ ने बताया कि पूनरासर में धरना प्रदर्शन जारी रहेगा, वहीं आगामी रूपरेखा बनाकर महापड़ाव किया जाएगा। जिसमें किसान पूनरासर से रवाना होकर श्रीडूंगरगढ़ उपखंड कार्यालय व 220 केवी जीएसएस का घेराव करते हुए उग्र आंदोलन करेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री, विद्युत मंत्री के नाम उपखंड अधिकारी उमा मित्तल को ज्ञापन सौंपे गए है। यहां संघ जिलाध्यक्ष शंभू सिंह, तहसील अध्यक्ष बजरंग सिंह, उपतहसील सूडसर अध्यक्ष बजरंग बिश्नोई, जिला कार्यकारिणी सदस्य धन्नेसिंह, तहसील मंत्री उत्तमनाथ सिद्ध, अजीत सिंह, जाखासर सरपंच प्रतिनिधि मालाराम सारण, ओंकारनाथ, मुरली नाथ, कैलाश स्वामी, परमनाथ, कालू नाथ, विशनाराम सिंवर, भंवराराम गोदारा, मुनीनाथ, भागुनाथ, हरिनाथ रूपनाथ, शंकरनाथ सहित बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहें। धरना स्थल पर कस्बे के केके जांगीड़ भी पहुंचे व किसानों की मांगो का समर्थन करते हुए समाधान की सरकार से मांग की।