Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
0000000000000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 21 फरवरी 2025। हाइवे किनारे विवादित 7 बीघा भूमि पर ट्रोमा व उपजिला अस्पताल के निर्माण को पक्ष विपक्ष में लगातार सोशल मीडिया पर घमासान मचा है। वहीं ट्रोमा के लिए धरना स्थल पर शुक्रवार को पूर्व विधायक की अगुवाई में धरना प्रदर्शन किया जा रहा है। करीब 12 बजे प्रदर्शन प्रारंभ हुआ। सभा को पूर्व विधायक गिरधारीलाल महिया सहित अशोक शर्मा, मुखराम गोदारा, छोगाराम, मुकेश ज्याणी, शेखर रेगर, आशीष जाड़ीवाल, महेंद्र लिखमादेसर, सत्तुनाथ सिद्ध, राजेन्द्र जाखड़ ने संबोधित किया। महिया ने प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई और किसान आंदोलन का जिक्र करते हुए पुलिस को आगे खड़े कर देने की बात कही। उन्होंने कहा कि संघर्ष से पीछे नहीं हटेंगे और ट्रोमा का हक लेकर रहेंगे। धरने को संबोधित करते हुए सभी वक्ताओं ने एक स्वर में क्षेत्र में शीघ्र ट्रोमा निर्माण की मांग को उठाया। वहीं धरना स्थल से 13 सदस्यीय दल प्रशासन के साथ वार्ता करने उपखंड कार्यालय में पहुंचे। प्रथम वार्ता का दौर विफल रहा और धरनार्थियों व प्रशासनिक अधिकारियों के बीच नोक झोंक भी हुई। उपखंड अधिकारी उमा मित्तल ने मध्यस्थता करते हुए चिकित्सा विभाग के अधिकारियों को वार्ता के लिए बुलवाया है। बता देवें प्रशासन ने धरना प्रदर्शन को देखते हुए चूरू, शेरूणा, श्रीडूंगरगढ़ के पुलिस जाप्ते कर ली है। वहीं जिले और राजधानी तक ट्रोमा प्रदर्शन की खबर भेज दी गई है।