Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
10-oct
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 10 नवम्बर 2023। वर्तमान समय में जनसामान्य पर सर्वाधिक प्रभाव डालने वाली पत्रकारिता, क्षेत्रीय पत्रकारिता है एवं श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स अपने लगातार प्रयासों से क्षेत्रीय पत्रकारिता को नई ऊंचाईयां दे रहा है। दिन भर वेब-पोर्टल पर पल-पल की खबरें, फेसबुक लाईव के साथ दिन भर का डेली वीडियो न्यूज बुलेटिन, यूट्यूब चैनल पर क्षेत्र की गौरवशाली उपलब्धियों के वीडियो, एप और ई-पेपर के बाद अब अखबार की हार्ड कॉपी प्रकाशित कर श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के लिए “श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स” एक सम्पूर्ण मीडिया संस्थान बन गया है। यह बात कही बीकानेर प्रेस क्लब के अध्यक्ष भवानीशंकर जोशी ने और मौका था शुक्रवार को धनतेरस के दिन श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स द्वारा “दीपोत्सव विशेषांक” के प्रकाशन का। इस विशेषांक का अवलोकन करते हुए बीकानेर से आए मीडियाकर्मियों ने टाइम्स टीम की लग्न व मेहनत के साथ अपने लक्ष्य के प्रति सतत प्रयासों को सराहा। संपादक कपिला स्वामी ने बताया कि इस दीपावली पर जहां सभी मीडिया संस्थान राजनीतिक डील में व्यस्त है वहीं टाइम्स ने श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के व्यापारियों को साथ लेकर यह विशेषांक तैयार किया है। जिसमें श्रीडूंगरगढ़ की उपलब्धि, उम्मीद एवं आवश्यकता की थीम पर विभिन्न मुद़्दों को क्षेत्रवासियों के समक्ष रखा गया है। प्रबधंक विशाल स्वामी ने बताया कि विशेषांक का प्रकाशन पहली ही बार में वृहद स्तर पर करते हुए 8 हजार प्रतियों के साथ किया गया है। जो कि श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में अभी तक के सभी अखबारों की कुल प्रसार संख्या से कहीं अधिक है। टाइम्स प्रिंट की शुरूआत ही नम्बर वन के साथ हुई है। ध्यान रहें कि श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स क्षेत्र में आरएनई द्वारा अधिकृत एकमात्र मीडिया संस्थान है जो वर्ष 2018 से सतत प्रगतिशील है। शुक्रवार को इस विशेषांक का वितरण कस्बे के प्रबुद्धजनों के घरों में, कृषि मंडी, घूमचक्कर, मुख्य बाजार, गौरव पथ, हाईस्कूल रोड़, रानी बाजार, घासमंडी आदि इलाकों में किया गया है। इसी के साथ क्षेत्र के विभिन्न गांवों में भी अखबार का विरतण जारी है। सभी पाठकों ने टाइम्स के इस प्रयास की भूरी भूरी प्रशंसा करते हुए टाइम्स पर अपना विश्वास जताया। टाइम्स के पाठकों के लिए इस मौके पर विशेष रूप से प्रकाशित महालक्ष्मी पूजन पन्ने का वितरण भी किया गया है। बीकानेर से आए वरिष्ठ पत्रकार श्याम मारू, धीरज जोशी ने भी टाइम्स के प्रयासों को अनुकरणीय बताया। टाइम्स के इस विशेषांक का डीजिटल एडिशन भी पाठकों के समक्ष प्रस्तुत किया गया है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स कार्यालय पहुंचे प्रेस क्लब अध्यक्ष सहित बीकानेर के वरिष्ठ पत्रकारों ने सराहा टाइम्स के प्रयासों को।