Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
010
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 27 अक्टूबर 2022। बिना प्रेस्टीसाइज के केक, पेस्ट्री, बिना किसी मिलावट के खाने के फास्टफूड जो बिल्कुल ताजा व होममेड मिलेंगे। साथ ही महिलाओं द्वारा हाथों से बनाएं घरेलू उत्पाद, सजावटी सामान, कैमिकल फ्री साबुन व सौंदर्य प्रसाधन, हैंडलूम व हैंडिक्राफ्ट का सामान कल तेरापंथ धोलिया नोहरा में उपलब्ध होंगे। महिला उद्यमियों ने अपने हाथों से बनाएं सामानों के साथ अनेक खाने पीने की स्टालें लगाई है और इस श्री उत्सव की आयोजन कर्ता तेरापंथ महिला मंडल व कन्या मंडल है। क्षेत्र की महिलाएं कल इस उत्सव में हिस्सा जरूर लेवें और अपनी ही बहनों के हाथों की कारीगरी को देख कर सराहें व खरीदें भी। मंडल अध्यक्ष मंजू बोथरा ने बताया कि महिलाओं के लिए व महिलाओं द्वारा आयोजित इस उत्सव में क्षेत्र के सभी नागरिक व महिलाएं आंमत्रित है। श्री उत्सव कल सुबह 10 बजे से शाम 8 बजे तक आयोजित होगा।

आज संपन्न हुआ पहचान कार्यक्रम।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। आज तेरापंथ समाज के अतिरिक्त भी अनेक महिला उद्मियों ने उत्सव में भाग लिया है। आज दुकानें सजा दी गई व पहचान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पहचान के आयोजक बनिप्रास के कार्यक्रम में आज मुख्य अतिथि के रूप में समाजसेवी भीकमचंद पुगलिया, सुशीला पुगलिया, निर्मल पुगलिया उपस्स्थित रहें। मालू भवन व्यवस्थापिका साध्वी चरितार्थप्रभा ने मंगलपाठ सुनाकर पहचान का आरंभ किया व गणेश वदंना की गई। कार्यक्रम का संचालन बजरंग सेवग ने किया व तेरापंथ महिला मंडल अध्यक्ष मंजू बोथरा, मंत्री मंजू झाबक, उपाध्यक्ष मधु झाबक सहित अनेक सदस्य व कन्या मंडल की युवतियां व अनेक संस्थाओं के नागरिक मौजूद रही।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पहचान कार्यक्रम में शामिल हुए कई मौजिज नागरिक।