Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
00
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 26 दिसम्बर 2022। श्रीडूंगरगढ़ कस्बेवासियों के लिए जरूरी ख़बर कस्बे की गोपाल गोशाला ओर जीव दया गोशाला से निकल कर सामने आ रही है। लंपि रोग की लहर के बाद गोशालाओं में दूध की खासी कमी आई है एंव चारे, पशु आहार के आसमान छूते भावों के कारण गोशाला में दूध लागत बढ़ गई है। ऐसे में कस्बे की प्रमुख दोनो गोशालाओं की संयुक्त सहमति से दूध के भाव 5 रुपये बढाने का निर्णय लिया गया है। गोपाल गोशाला मंत्री जगदीश स्वामी ओर जीव दया गोशाला अध्यक्ष ओमप्रकाश राठी ने बताया कि आगामी 1 जनवरी 2023 से गौशाला का दूध 45 रुपये से बढ़ा कर 50 रुपये प्रतिलीटर की दर से वितरित किया जाएगा। विदित रहे कि कस्बे की इन दोनों गोशालाओं में माध्यम से सैंकड़ो परिवार देशी गोवंश के शुद्ध दूध प्राप्त कर रहे हैं।