Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
010101
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 8 अगस्त 2023। पूरे प्रदेश में राशन डीलरों की हड़ताल जारी है और आज श्रीडूंगरगढ़ में राशन डीलरों ने प्रदर्शन करते हुए मांगे नहीं माने जाने पर 10 अगस्त से अनशन करने करने की घोषणा की है। डीलरों ने उपंखड कार्यालय के सामने नारेबाजी करते हुए विरोध प्रकट किया व मुख्यमंत्री के नाम उपखंड अधिकारी मुकेश चौधरी को ज्ञापन सौंपा। राशन डीलर समन्वय समिति के तहसील अध्यक्ष शुभकरण विश्नोई ने कहा कि राशन डीलर सरकार की हठधर्मिता से परेशान होकर उपखंड ईकई के सभी डीलर 10 अगस्त को भूख हड़ताल करेंगे। उन्होंने कहा कि 1 अगस्त से सभी राशन की दुकानें बंद है और इस कारण जरूरतमंद लोग भी बुरी तरह से परेशान हो रहें है। सरकार को राशन डीलरों के प्रति संवेदनशीलता बरत कर इनके हित में शीघ्र निर्णय लेना चाहिए। समिति के सचिव लक्ष्मीनारायण तावणियां ने कहा कि सरकार सबसे पहले राशन डीलरों का बकाया भुगतान करें। सदस्यों ने प्रतिमाह 30 हजार मानदेय देने, अन्नपूर्णा पैकेट का कमीशन 30 रू प्रति पैकेट अलग से देने, पोस मशीन की कटौती राशि बंद करने, दुकानदारों के लिए गोदाम की व्यवस्था करने, दो प्रतिशत छीजत का प्रावधान करने सहित अनेक मांगे सरकार से की है। इस दौरान पृथ्वीसिंह, ममता, बजरंग, बाबूलाल, महावीरप्रसाद, सांवरमल, सहीराम, कोडामल, सीताराम, तरूण, शुभकरण, जुगल, किशोर, मोहनराम, जगदीश, नथाराम, महेश, जयप्रकाश, नामदेव, गोतम, फुसाराम सहित पूरे उपखंड के सभी डीलर मौजूद रहें।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। उपखंड अधिकारी मुकेश चौधरी को दिया मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन, सुनवाई करने की मांग।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। राशन डीलरों ने किया प्रदर्शन, दी अनशन की चेतावनी।