Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
0000000000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 7 जनवरी 2026। क्षेत्र में बिजली विभाग की लापरवाही के कारनामे और सुनवाई नहीं करने शिकायतें प्रतिदिन सामने आती है। दो दर्जन से अधिक कनेक्शनों के किसान सात दिन से बिजली का इंतजार कर रहें है।

क्षेत्र के गांव ठुकरियासर की रोही में 38 कृषि कनेक्शनों के लिए जाने वाली लाइन पुरानी व जर्जर है। आए दिन इसका तार टूटकर गिर जाता है। ठुकरियासर सैंकेंड जीएसएस से जाने वाली इस लाइन का गत 31 दिसंबर 2025 को तार टूट कर गिरा जिससे इन किसानों की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई है। अब पाले की आशंका के चलते किसानों को फसलों में सिंचाई करने की जरूरत है परंतु सात दिन से बिजली नहीं मिलने से किसान परेशान है। भाजपा नेता विनोदगिरी गुसाई के साथ किसान उपखंड कार्यालय पहुंचे व उपखंड अधिकारी शुभम शर्मा को ज्ञापन देकर बिजली विभाग को लाइन जोड़ने के लिए पाबंद करने की मांग की। गुसाईं ने बताया कि इन किसानों की लाइन का तार जोड़ कर तुरंत बिजली सप्लाई प्रारंभ की जाए। इस दौरान मुरलीसिंह, देवीलाल, लूणसिंह, मालाराम राजपुरोहित, पोकरमल, प्रकाश, सांवरमल, कमल राजपुरोहित, जगदीश, सहीनाथ व भंवराराम साथ रहें। उपखंड अधिकारी ने शीघ्र समाधान का आश्वासन भी दिया।