Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
WhatsApp Image 2025-07-13 at 18.08.14
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 13 जुलाई 2025। क्षेत्र के अनेक गांवो में कल से शुगर, बीपी, कॉमन कैंसर जांच हेतु आउटरिच कैंपो का आयोजन कल से शुरू होंगे। जिला परिषद सदस्य श्रीराम भादू ने जिला परिषद में प्रस्ताव रखकर श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में अचानक हार्ट अटैक से होने वाली मौतों पर चिंता जताते हुए गांवो में हार्ट व खून संबंधी जांचों के लिए शिविर के आयोजन करने की मांग की। जिला प्रमुख व जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी के निर्देशानुसर चिकित्सा विभाग द्वारा चिकित्सा अधिकारियों की देखरेख में कल से शिविर लगाए जाएंगे। भादू ने बताया कि सोमवार 14 जुलाई को ग्राम पंचायत दुलचासर, बाना, कुंतासर, बाडेला, मोमासर, पूनरासर में शिविर का आयोजन होगा। वहीं 15 जुलाई, मंगलवार को ग्राम पंचायत सूडसर, लिखमादेसर व सांवतसर में शिविर आयोजित होंगे तथा 16 जुलाई बुधवार को ग्राम पंचायत सेरूणा में शिविर का आयोजन होगा। चिकित्सा विभाग के नोडल प्रभारी डॉ आयुष जानू की देखरेख में गहनता से मॉनिटरिंग की जाएगी। वहीं शिविर में मरीजों की जांच व ईलाज किया जाएगा तथा गंभीर मरीजों को हायर सेंटर या उपजिला अस्पताल श्रीडूंगरगढ़ रेफर करने के निर्देश दिए गए है।