Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
000000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 16 जून 2025। क्षेत्र में जर्जर विद्युत वितरण व्यवस्था के कारण लगातार जानलेवा हादसे हो रहे है। सोमवार को क्षेत्र के गांव रीड़ी में राह चलते एक ऊंटगाड़े पर बिजली के तार गिर गए एवं घटना में गाड़ा चालक बाल-बाल बच गया वहीं ऊंट की मौत हो गई। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में सिद्धों के मोहल्लें की मुख्य गली में पानी भरा रहता है, जहां बरसाती पानी के जमा रहने के कारण आए दिन हादसे होते रहते है। सोमवार को हुए हादसे में रीड़ी निवासी रूघाराम पुत्र बीरमाराम मेघवाल के घर चलाने का एकमात्र साधन ये ऊंटगाड़ा ही था। जिसमें ऊंट की मृत्यु हो जाने के बाद परिवार की आय का सहारा छीन गया है। ग्रामीणों ने गांव में जर्जर बिजली तारों, पोलों को बदलने एवं व्यवस्थाएं सुधारने की मांग करते हुए पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग की है।