Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
WhatsApp Image 2025-02-28 at 08.49.59
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 28 फरवरी 2025। शुक्रवार सुबह एक दुखद खबर क्षेत्र के गांव कुंतासर से आई है। जहां अचानक सीने मे दर्द उठने से 33 वर्षीय युवक रामावतार पुत्र बजरंगलाल सहू की मौत हो गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अलसुबह युवक उठा तो उसे सीने में तेज दर्द महसूस हुआ। युवक के परिजन उसे उपजिला अस्पताल लेकर पहुंचे और यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक के परिजनों में शोक छा गया व गांव में भी माहौल गमगीन हो गया है। परिजनों ने किसी प्रकार की कार्रवाई से इंकार कर दिया तो चिकित्सकों ने शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। बता देवें युवाओं में हार्ट अटैक की बढ़ रही घटनाओं को देखते हुए क्षेत्र में हर कोई चिंता जता रहा है। वहीं अनेक बुद्धिजीवी इस पर पर्याप्त रिसर्च किए जाने की भी मांग कर रहें है। बता देवें 8 फरवरी को इंदौर निवासी 24 वर्षीय परिणीता की शादी में डांस करते समय हुई मौत, 16 फरवरी को श्योपुर में 27 साल के प्रदीप की खुद के विवाह में घोड़ी पर बैठे हुए हुई मौत, 20 फरवरी को नागदा में घोड़ी लेकर उज्जैन जा रहें 16 वर्षीय सुनील की मौत, 24 फरवरी को जयपुर में आर्थो सर्जन डॉ सौरभ माथुर की हार्ट अटैक से हुई मौत, 26 फरवरी को इंदौर में बाजार जा रही 26 वर्षीय सुलभा की मौत की चर्चाएं लगातार मीडिया रिपोटर्स में छाई हुई है। सोशल मीडिया पर भी अनेक जागरूक लोगों ने अपने स्टेट्स में इसे लगाकर लोगों से तनाव मुक्त रहने का आग्रह भी किया है।