Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
008
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 28 अप्रेल 2023। गुरूवार रात करीब 11.30 बजे खाना खाने जा रहे बस ड्राईवर को खाने के बजाए मौत नसीब हुई। नोखा में भट्ड केबल फेक्ट्री के सामने गुरूवार रात एक बस एवं लोढ़ बोडी टैक्सी की आमने सामने टक्कर हो गई। टक्कर में टैक्सी में उपर लदे हुए पाईप बस के शीशे तोड़ कर अंदर घुस गए एवं ड्राईवर सहित तीन जनों की मौके पर ही मौत हो गई। नोखा थानाधिकारी ईश्वरचंद जांगीड़ ने श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स को बताया कि बस श्रीडूंगरगढ़ तहसील के जैतासर गांव का निवासी 40 वर्षीय महेन्द्र पुत्र मोहनलाल जाट चला रहा था एवं उसके साथ सांवतसर निवासी मनीराम पुत्र रतीराम विश्नोई भी बस में मौजूद था। पाईप सीधे सीने में धंसने से महेन्द्र की मौके पर ही मौत हो गई मनीराम को चोटें आई। टैक्सी चालक नोखा निवासी मुकेश पाईवाल एवं कक्कु निवासी लिक्षमणराम जाट की भी मौके पर ही मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार टैक्सी चरकड़ा से नोखा की और जा रही थी एवं बस नोखा से बाईपास होटल पर ख्राना खाने के लिए जा रही थी। मृतकों के शव नोखा सीएचसी में रखवाए हुए है एवं मृतकों के परिजन पहुंच चुके है।

बिजली सप्लाई बंद नहीं होने के कारण लगा समय
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। हादसे के बाद तीनों मृतकों के शव दोनों वाहनों में फंस गए। जिसे पुलिस ने मौके पर मौजूद लोगों की सहायता से बाहर निकाला। हादसे के दौरान बस ने 11 हजार केवी की बिजली लाइन के पोल को चपेट में ले लिया। इसके बाद विभाग को फोन कर बिजली बंद करने के लिए कहा। बिजली बंद करने में करीब 20 मिनट का समय लगा और इससे शवों को निकालने में देरी हुई। तीनों शवों को निकालने में करीब दो घंटे की मशक्कत करनी पड़ी।