Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
WhatsApp Image 2025-12-18 at 09.03.17
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 18 दिसंबर 2025। गुरूवार अलसुबह करीब 4.30 बजे रेल पटरियों के पास एक 26 वर्षीय युवक का शव मिला है।
श्रीडूंगरगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को उपजिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। श्रीडूंगरगढ़ रेलवे स्टेशन से हेमासर की ओर करीब 4 किलोमीटर की दूरी पर युवक का शव मिला है। सुबह करीब 4.30 बजे पुलिस को सूचना मिलने पर एसआई राजेंद्र, कांस्टेबल पुनीत कुमार सहित टीम मौके पर पहुंची और शव को मोर्चरी में रखवाया गया। मृतक के सिर पर चोट का निशान है। पुलिस द्वारा परिजनों से संपर्क करने का लगातार प्रयास किए जा रहा है। मृतक की जेब में एक आधार कार्ड मिला है जिसपर श्रीडूंगरगढ़ निवासी होना लिखा है।