Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
010101
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 17 जुलाई 2023। क्षेत्र के एक अधेड़ की नापासर थाना इलाके में हत्या कर देने का मामला नापासर थाने में दर्ज हुआ है। सेरूणा निवासी 28 वर्षीय राकेश ने अपने पिता मांगीलाल खाती की हत्या कर शव को डिग्गी में फैंक देने का षड्यंत्र रचने का आरोप लगाते हुए मूंडसर निवासी संतूराम पुत्र गंगाराम खाती व उसके दो बेटे पूनमचंद व रामेश्वर सहित शेखसर निवासी मांगीलाल व उसके भाई सुरजाराम के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। परिवादी ने पुलिस को बताया कि उसके पिता गत 10 जुलाई को मूंडसर गांव जाने का कह कर गए और 11 जुलाई को सुबह मूंडसर में उनका पैर फिसलने से डिग्गी में गिर कर मौत होने की बात कही गई। प्रार्थी अपने भाई के साथ मूंडसर गया व डिग्गी में तैर रहें शव को निकलवा कर स्वास्थ्य केंन्द्र नापासर में पुलिस के साथ जाकर पोस्टमार्टम करवाकर शव गांव लाए व अंतिम संस्कार कर दिया। रविवार 16 जुलाई को परिवादी के पिता का खेत पड़ौसी सोहनलाल पुत्र फुसाराम मेघवाल निवासी बादनू जिसने सेरूणा में ट्यूबवैल बना रखा है ने बताया कि 10 जुलाई रात 9 बजकर 24 मिनट पर फोन आया जिसमें उन्होंने लेन देन संबंधी जिक्र किया। पूर्व में उसके पिता ने भैंस लाने के लिए 70 हजार रूपए लेकर मूंडसर गए, व आरोपियों ने उनके नाम से लिए विद्युत कनेक्शन के रूपए भी नहीं दिए। पिता ने स्वयं के साथ किसी अनहोनी घटना की आशंका भी जताई थी। परिवादी ने अपने पिता को षड्यंत्र करके मारने व पैर फिसल जाने का बहाना बनाने का आरोप लगाया और पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच पुलिस निरीक्षक महेश कुमार को दी गई है।