Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
evee
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

28 फरवरी को गांव कुंतासर में पहली बार होगा रक्तदान शिविर।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। क्षेत्र के गांव कुंतासर में पहली बार रक्तदान शिविर का आयोजन होने जा रहा है। दिवंगत मोहनराम रायल की स्मृति में ग्राम पंचायत भवन में 28 फरवरी, शनिवार सुबह सवा नौ बजे से शिविर प्रारंभ होगा। रायल परिवार व ग्रामीण उत्साह के साथ शिविर आयोजन की तैयारियों में जुटे है। आयोजक मंडल के सदस्य कुंतासर सहित आस पास के गांवो में भी ग्रामीणों को रक्तदान के लाभ गिनवाते हुए रक्तदान से होने वाले शारीरिक फायदे बता रहें है। सदस्यों ने युवाओं से पीड़ित मानवता के हित में रक्तदान करने का आग्रह किया।

लिखमादेसर की मेधावी अंजना को मिली स्कूटी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। लिखमादेसर के राउमावि की मेधावी छात्रा अंजना पारीक पुत्री राजूलाल पारीक का राज्य सरकार द्वारा संचालित देवनारायण स्कूटी वितरण योजना के तहत शिक्षा सत्र 2023 – 24 हेतु चयन किया गया है। इस अवसर पर प्रधानाचार्य लक्ष्मीकांत वर्मा और स्टाफ सदस्यों ने छात्रा को शुभकामनाएं दी। अभिभावकों ने विद्यालय परिवार का आभार जताया।

भीखाराम मंदिर में मनाया फागोत्सव।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कस्बे के बिग्गाबास में स्थित भीखाराम मंदिर में गुरूवार को फागोत्सव का आयोजन किया गया। प्रेम मंडल की महिलाओं ने भजन कीर्तन करते हुए लड्डूगोपाल के साथ फूलों की होली खेली। श्रद्धालुओं ने एक दूसरे को रंग लगाकर फागोत्सव की शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम संपन्न होने के बाद सभी श्रद्धालुओं को प्रसाद का वितरण किया गया।