Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
4
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 16 अप्रैल 2026। दयानंद विद्या निकेतन उच्च माध्यमिक विद्यालय श्रीडूंगरगढ़ में आयोजित कार्यक्रम में स्वामी प्रतापपुरी जी महाराज ने बच्चों को जीवन में अनुशासन का पालन निष्ठापूर्वक करने की सीख दी। स्वामी जी ने कहा कि बच्चों को मानसिक रूप से मजबूत व शारीरिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए सतत प्रयासरत रहने की प्रेरणा दी। स्कूल के निदेशक सुभाषचंद्र शास्त्री ने विद्यालय की गतिविधियों की पूरी जानकारी देते हुए बताया कि विद्यालय के विद्यार्थी खेलों में राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचे है। लगातार चार बार राज्य स्तर पर स्वर्ण पदक विजेता रहें। शास्त्री ने बताया कि प्रशिक्षित शिक्षकों व खेल कोच के साथ विद्यार्थी अनुशासन के साथ उत्तम शिक्षा व संस्कारों की शिक्षा ले रहें है। स्वामीजी ने विद्यालय की उपलब्धियों की सराहना करते हुए श्रेष्ठ विद्यालय बनाने की दिशा में आगे बढ़ने की कामना की। कार्यक्रम में स्वामीजी द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को प्रतीक चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस मौके पर भाजपा नेता विनोद गुसाईं व पृथ्वीसिंह राजपुरोहित, नरेला गुरुकुल दिल्ली से सोमवीर शास्त्री, कन्या गुरुकुल आचार्य सविता शास्त्री भी मौजूद रहें। विद्यालय स्टाफ ने सक्रिय भागीदारी निभाई व सभी अतिथियों का आभार जताया।