Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
00100
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 8 नवम्बर 2022। शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित की जा रही जिला स्तरीय स्कूली खेल कूद प्रतियोगिताओं में श्रीडूंगरगढ़ के खिलाड़ी पूरे जिले में अग्रणी साबित हो रहें है। टेनिस बाल क्रिकेट के दोनो वर्गों में विजयी होने के बाद मंगलवार को हॉकी में भी श्रीडूंगरगढ़ की बेटियां विजेता बनी है। क्षेत्र के गांव मोमासर की इचरज देवी राबाउमावि की सीनियर वर्ग की टीम ने मंगलवार को हॉकी फाईनल में देशनोक को 3-0 से हराया है। फाईनल मैच में खिलाड़ी रूकमणी जाट, कृष्णा प्रजापत एवं गोविंदी प्रजापत ने 1-1 गोल कर अपनी टीम को विजयी बनवाया। टीम कप्तान कृष्णा प्रजापत रही एवं कोच अजय सिंह, पूर्व सिनियर खिलाड़ी चंदा नाई, शारीरिक शिक्षक संतोष शेखावत आदि टीम के साथ रहे। विदित रहे कि गत वर्ष भी हॉकी में मोमासर ही विजेता थी एवं इस वर्ष अब स्टेट टूर्नामेंट के लिए जिले का प्रतिनिधित्व करेगी। गांव की बेटियों द्वारा जिला जीतने पर सरपंच सरिता देवी संचेती, उपसरपंच जुगराज संचेती, पवन सैनी, मुकेश नाई, गोपाल गोदारा, मुन्नी राम सारण, मनफूल गोदारा, जगदीश बेरा, मनोज संचेती, निर्मल पटावरी, आसुराम नैण, बाबूलाल गर्ग, सीताराम सुथार आदि ग्रामीणों ने खुशियां मनाते हुए राज्य स्तर के लिए शुभकामनाएं दी है।