Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
IMG-20231008-WA0013
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 8 अक्टूबर 2023। आज सुबह की पहली बड़ी खबर बालोतरा जिले के सिणधरी से आई है। यहां चल रही 67वीं राज्य स्तरीय खो खो प्रतियोगिता के 19 वर्षीय छात्रा वर्ग में बीकानेर जिले की टीम ने बाड़मेर जिले को फाइनल में कांटे की टक्कर में हरा दिया है। बीकानेर की टीम में श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र से 9 बालिकाएं खेली जिनमें टीम की अगुवाई लखासर गांव की कप्तान तीजा मेघवाल ने की। लखासर से तीजा के साथ पूजा कंवर, निरमा खिलेरी, गायत्री खिलेरी, प्रियंका खिलेरी व माया खिलेरी मैदान पर खेली। वहीं मणकरासर की आचुकी सियाग, देराजसर की अनुसुईया, कुकणिया बेरासर से कविता भी टीम में शामिल रही। तीन बालिकाएं शिवनगर , पूगल से माया, पूजा व अरूणा टीम में रही। फाइनल में शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए 6 मिनट शेष समय से बाड़मेर को शिकस्त देकर राज्य स्तरीय गोल्ड बीकानेर को दिलवाया। बालिकाओं के गांव में खुशी का माहौल छा गया है व ग्रामीण बालिकाओं के स्वागत की तैयारी में जुट गए है। टीम ने 10 मैच लगातार विजयी किए और टीम कैप्टन तीजा ने टाइम्स को बताया कि वे नियमित अभ्यास के कारण ही लक्ष्य को हासिल कर पाई है। लखासर से अनेक युवाओं ने फाइनल मैच में पहुंच कर बालिकाओं का हौसला बढ़ाया। टीम प्रभारी इन्द्राज खिलेरी ने बताया कि बालिकाएं भी विजय से उत्साहित है। गांव के युवा रेवन्तराम खिलेरी ने बताया कि टीम का  बीकानेर व गांव लखासर पहुंचने पर स्वागत सम्मान किया जाएगा। टीम प्रशिक्षक मालाराम घिंटाला व पीटीआई आभा कुमारी ने विजेता बालिकाओं को बधाई दी।