Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
IMG-20230418-WA0075
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 18 अप्रेल 2023। दो माह बाद बेटियों के विवाह तारीख पक्की थी और विवाह की तैयारियों में किसान परिवार जुटा था। आज परिवार के अरमानों पर पानी फिर गया और ढाणी में लगी आग में सारा सामान जलकर खाख हो गया। गांव बिग्गा की उत्तरादी रोही में स्थित डालाराम जाट अपने खेत में परिवार सहित काम कर रहा था और पीछे से छपरे में आग लग गयी। छपरे से निकल कर 14 वर्षीय बालिका ने शोर मचाया। आसपास के काश्तकारों सहित डालाराम आग बुझाने का प्रयास किया परंतु तेज हवा में आग ने जोर पकड़ लिया। देखते ही देखते 45 हजार नगदी, 3 क्विंटल इसबगोल, 10 क्विंटल गेहूं, 1 क्विंटल बाजरी, 2 बोरी खल सहित पत्नी के गहने, बेटियों के लिए लाए कपड़े पूरी तरह से जल गए। डालाराम कि पत्नी सहित बेटियों का रो रो कर बुरा हाल हो गया और सरपंच ने प्रशासन को रिपोर्ट देकर किसान परिवार की मदद करने की मांग की है। आप नीचे दिए गए फेसबुक लिंक पर क्लिक कर हादसे का वीडियो देख सकते है। https://www.facebook.com/100063778070450/posts/672408191561777/