Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
10-oct
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 29 दिसंबर 2023। बीती रात नाजायज रूप से ढाणी में घुसकर एक युवक ने नाबालिग बालिका का अपहरण कर लिया व गहने, नगदी व मोबाईल चोरी कर ले गया। पीड़ित पिता ने थाने पहुंच कर गांव के ही आरोपी एक युवक के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि गुरूवार शाम 6.30 बजे वह गांव आया हुआ था और ढाणी में उसकी बीमार पत्नी व बच्चे थे। रात करीब 8.30 बजे उसके भाई ने उसे बताया कि खेत की तरफ जा रहा था तो गांव का आरोपी युवक मोटरसाइकिल पर उसकी 14 वर्षीय बेटी को बिठाकर ले जा रहा था। बालिका के चाचा ने उसे रोका तो युवक रूका नहीं और मोटरसाइकिल भगाकर ले गया। पीड़ित ढाणी पहुंचा तो पता चला उसकी पुत्री ढाणी में नहीं है और पत्नी की साढें तीन तोला की आड, चार हजार रूपए नगदी और उसका मोबाईल भी गायब है। पीड़ित ने बताया कि आरोपी उसकी पुत्री को बहला फुसलाकर अपहरण कर ले गया और वह रात को ही गांव के कुछ मौजिज लोगों को साथ लेकर आरोपी युवक के घर गया। तो आरोपी की माँ व उसका बड़ा भाई गले पड़ गए और गाली गलौच करने लगे। उन्होंने कार्रवाई करने पर झूठे मुकदमे में फंसा देने की धमकी भी दी। पीड़ित की परिवाद पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच हैड कांस्टेबल भगवानाराम को दे दी है।