Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
26jan
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 23 अप्रैल 2022। पिछले जनवरी माह में घर से गायब हुई बेटी को ढूंढने के लिए थाने में गुमशुदगी दर्ज करवाने वाले पिता ने अब अपनी बेटी के खिलाफ लाखो रुपये नकद ओर लाखो के ही सोने के गहनों की चोरी कर घर से भागने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज करवाया है। थानाधिकारी वेदपाल शिवराण ने बताया कि गांव जालबसर निवासी गोरधनराम जाट ने अपनी बेटी जेठी के खिलाफ गत 24 जनवरी की रात को घर से 11.50 लाख रुपये नकद ओर करीब 9-10 तोले के सोने के गहने चुरा कर चले जाने का आरोप लगाया है। जेठी द्वारा चोरी करने में कपुरिसर निवासी दीनदयाल ओर लाखनसर निवासी जगमाल जाट पर सहयोग करने का आरोप भी लगाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एएसआई ईश्वरसिंह को सुपुर्द कर दी है।