Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
0000000000000000000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 28 अप्रैल 2025। दिल्ली में 25 से 27 अप्रैल तक आयोजित योगासन का सबसे बड़े टूर्नामेंट में दो गोल्ड मैडल जीतकर श्रीडूंगरगढ़ की बेटी आर्यांशी स्वामी आज दोपहर तीन बजे श्रीडूंगरगढ़ पहुंचेगी। 21 देशों के योग खिलाड़ियों को पछाड़ कर आर्टिस्टिक पेयर व रिदमिक ग्रुप प्रतियोगिताओं में गोल्ड हासिल कर अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर नाम रोशन करने वाली बेटी का रेलवे स्टेशन पर भव्य स्वागत किया जाएगा। परिवार जानकार सहित अनेक योग प्रेमी रेलवे स्टेशन पर आर्यांशी का सम्मान करेंगे। बता देवें आर्यांशी लगातार नेशनल व इंटरनेशनल योग प्रतियोगिताओं में मैडल हासिल कर रही है। ऐसे में योग की सबसे बड़ी प्रतियोगिता जीतकर उन्होंने जापान में होने वाले ओलम्पिक प्रदर्शन के लिए अपना स्थान पक्का कर लिया है। बेटी की इस बड़ी उपलब्धी पर परिवार व योगप्रेमियों में उत्साह का माहौल छाया है।