Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
6f47c4a2ccef82986a67d847fcef9f24
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 29 नवम्बर 2020। अपने छोटे भाई की पत्नी को उसके पीहर से लाने के लिए जाना बड़े भाई एवं चाचा को भाई को ससुराल पक्ष के लोगों ने पिट दिया। रिश्तों में आई दरारों को सामने लाती यह घटना तहसील के गांव लिखमादेसर में घटित हुई है। श्रीडूंगरगढ़ थानाधिकारी वेदपाल शिवराण ने बताया कि रतननगर थानाक्षेत्र के गांव धिरासर चारनाण निवासी सतीश मेघवाल के छोटे भाई मुन्नीराम का विवाह क्षेत्र के गांव लिखमादेसर में सोहनराम मेघवाल की बेटी से किया हुआ है। मुन्नीराम की पत्नी को ससुराल भेजने की बात को लेकर दोनो परिवारों में विवाद चल रहा है। ऐसे में सतीश कुमार व उसके चाचा लीलूराम दोनों जने गत 26 नवम्बर को मुन्नीराम की पत्नी को ससुराल ले जाने के लिए गांव लिखमादेसर आए थे। जहां पर मुन्नीराम के ससुर सोहनराम ने नाराजगी के चलते गांव बंधनाऊ निवासी नंदराम मेघवाल व एक अन्य को अपने घर बुलाया और उन दोनों की लोहे के पाईपों से मारपीट करवाई। मारपीट में दोनों को काफी चोटें आई है एवं शोर मचाने पर पडौसियों ने आकर उन्हें छुड़वाया। दोनों जनों को पहले सरदारशहर चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया एवं वहां से बीकानेर पीबीएम चिकित्सालय रैफर किया गया। जहां पर पर्चा बयान के माध्यम से सतीश मेघवाल ने गांव लिखमादेसर निवासी सोहनराम, नंदलाल व एक अन्य के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है।