Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
WhatsApp Image 2024-11-23 at 13.57.58
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 23 नवंबर 2024। खींवसर की हॉट सीट पर रेवंतराम डांगा ने चुनाव जीत लिया है। डांगा ने लगातार बढ़त बनाए रखी और निकटवर्ती प्रतिद्वंदी कनिका बेनीवाल को हरा दिया है। यहां डांगा की जीत तय हो गई है 20 राउंड पूरे हो गए है। यहां डांगा ने अब तक 108402 वोट लिए है वहीं कनिका ने 94,532 वोट लिए है। डांगा ने कनिका से 13,870 वोटो से हरा दिया है। डांगा यहां विजयी हो गए है। डांगा के कार्यालय में जीत का जश्न शुरू हो गया है वहीं हनुमान बेनिवाल खेमे में निराशा छा गई है। वहीं उपचुनाव में 5 सीटों पर भाजपा की जीत तय हो गई है। कांग्रेस के खाते में एक सीट, भारतीय आदिवासी पार्टी के अनिल कटारा चौरासी भी विजयी हो गए है। दौसा में रिकाउंटिंग की मांग की गई है। यहां कांग्रेस की जीत हुई और भाजपा ने रिकाउंटिंग की मांग की गई। मांग स्वीकार करते हुए प्रशासन द्वारा रिकाउंटिंग अभी प्रारंभ होगी। झुंझुनूं में भाजपा के राजेंद्र भांबू विजयी हो गए है वहीं देवली उनियारा से राजेंद्र गुर्जर जीत गए है। सलूंबर में भाजपा की शांता देवी विजयी हुई है। रामगढ़ अलवर का परिणाम भाजपा 11 हजार से अधिक वोट से आगे है। कांग्रेस का गढ़ कहें जाने वाले रामगढ़ में भाजपा ने जीत हासिल कर ली है। परिणामों के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह का माहौल है।

बता देवें महाराष्ट्र में भाजपा ने प्रचंड बहूमत हासिल कर लिया है। यहां 26 नवंबर संविधान दिवस पर शपथ ग्रहण समारोह होने की संभावना है।