Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
010
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 29 सितंबर 2022। द ग्रेट डांडिया महोत्सव-2022 में श्रीडूंगरगढ़वासी आज और कल जमकर डांडिया और गरबा खेलेंगे। श्रीडूंगरगढ़ में आज मिनी गुजरात साकार होगा और सैंकड़ो सजे धजे लोग इस पारिवारिक आयोजन में भाग लेंगे। आयोजन के दोनों दिन गरबा क्वीन, डांसर फेमिली, बेस्ट ड्रेस पुरूष, बेस्ट ड्रेस फीमेल, बेस्ट चाइल्ड डांसर, बेस्ट डांडिया डांसर, बेस्ट कपल डांसर, बेस्ट हेयर स्टाइल, सेल्फी क्वीन, मोस्ट ब्यूटीफुल, बेस्ट गरबा ग्रुप, बेस्ट स्माईल, बेस्ट ज्वैलरी, बेस्ट लुक, लीटिल स्टार, चार्मिंग कपल ऑफ द डे, एनर्जेटिक गरबा मेल और फिमेल, क्लासी बट ट्रेडिशनल लुक सहित कई अवार्ड दिए जाएंगे। कार्यक्रम में शामिल होने वाले सभी पास का लक्की मेगा ड्रा निकाला जाएगा एवं तीन विजेताओं को पुरस्कृत किया जाएगा। कार्यक्रम में पुरस्कार के रूप में जे.पी. ज्वैर्ल्स द्वारा चांदी के सिक्के और गोपालदास स्वामी स्वीट्स की ओर से गिफ्ट हैम्पर दिए जाएंगे। श्रीडूंगरगढ़ की शान बने यहां के प्रबुद्ध नागरिक जीव जतन जनकल्याण ट्रस्ट के मुख्य ट्रस्टी जतनलाल पारख, धर्मचंद्र भीखमचंद पुगलिया चेरिटेबल ट्रस्ट के मुख्य ट्रस्टी भीखमचंद पुगलिया, युवा समाजसेवी बृजलाल तावणियां, श्रीडूंगरगढ़ वासियों की सेवा में सलंग्न मैजिक टच इंवेट के विकी बिहानी तथा कहीं भी किसी भी यात्रा को सुविधाजनक एवं यादगार बनाने में जुटे चोखी यात्रा डॉटकॉम के महेश बोहरा, बार एसोसीएशन उपाध्यक्ष एडवोकेट मनोज नाई के सहयोग से होने वाले इस पारिवारिक आयोजन में भाग लेने के लिए पास होना अनिवार्य होगा एवं पास से भी केवल परिवार के साथ ही प्रवेश मिलेगा। अभी तक पास नहीं लेने वालों के लिए अंतिम मौका है एवं अभी भी श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के कार्यालय में पहुंच कर या 9829741551 पर फोन कर अपना पास सुरक्षित कर सकते है।