Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 14 मई 2026। क्षेत्र में डेयरी व्यवसाय से जुड़े एक युवक ने श्रीडूंगरगढ़ थाने पहुंच कर अवैध रूप से अपने प्लांट में घुसने व लाखों की मशीन उठा ले जाने के आरोप में पांच नामजद सहित अन्य के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है।
मयुर विहार नई दिल्ली निवासी राहुल भाटी गुर्जर पुत्र बहादुरसिंह भाटी गुर्जर ने भादासर निवासी सीताराम जाखड़, शंकरलाल, सोहनराम, भवानीसिंह, अशोक तोमर व अन्य के खिलाफ आरोप लगाए है। परिवादी ने पुलिस को बताया कि सातलेरा स्थित इंडस्ट्रीयल एरिया में सांई कृपा डेयरी उसने किराए पर ले रखी है। जिसमें वह दूध से क्रीम निकालने की मशीन क्रीम सेपरेटर व अन्य मशीनें लगा रखी है। इस मशीन की कीमत पांच लाख रूपए है। 13 मई, बुधवार दोपहर करीब 2 बजे आरोपी नाजायज रूप से उसके प्लांट में घुसे। प्लांट पर काम कर रहें कर्मचारियों ने उन्हें रोकने का प्रयास किया तो आरोपियों ने उनके साथ धक्का मुक्की व गाली गलौच करते हुए क्रीम सेप्रेटर मशीन उठाकर ले गए। प्लांट के मालिक भवानीसिंह व अशोक तोमर ने आरोपियों की मदद की और परिवादी की गैरमौजूदगी में आरोपियों को बुलाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया व जांच एएसआई महेश कुमार को सौंप दी है।