Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 28 अगस्त 2024। हाइवे लिंक रोड़ पर दैनिक भास्कर अखबार के नए कार्यालय का उद्घाटन बुधवार को हुआ है। कस्बे के युवा पत्रकार नारायण सारस्वत अब दैनिक भास्कर के श्रीडूंगरगढ़ संवाददाता बन गए है। विधायक ताराचंद सारस्वत ने कार्यालय का उद्घाटन करते हुए पत्रकारिता को लोकतंत्र का मजबूत चौथा स्तम्भ बताया। उन्होंने कहा कि निष्पक्ष पत्रकारिता देश व समाज की ताकत है। सत्य की पहचान करवाना पत्रकारिता का धर्म है। उद्घाटन समारोह में राज्य मंत्री रामगोपाल सुथार ने पत्रकारिता को सच्चाई व निडरता का कर्म क्षेत्र बताया। कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष मानमल शर्मा, पार्षद विनोद गिरी गुसाई ने लोकतंत्र में कलम की कीमत को महत्वपूर्ण बताया। इस दौरान साहित्यकार श्याम महर्षि व सामाजिक कार्यकर्ता रामचंद्र राठी ने सामाजिक सरोकारों के कार्यों को पूरा करवाने के लिए समाचार पत्रों व न्यूज पोर्टलों का महत्वपूर्ण स्थान बताया। कार्यक्रम में अथितियों द्वारा तुलसी के पौधे भी वितरण किए गए। इस दौरान भाजपा नेता हेमनाथ सिद्ध, महेश राजोतिया, सत्यनारायण स्वामी, महापुरुष समिति के श्रीगोपाल राठी, सत्यदीप, संजय करनानी, डॉ.मनीष सैनी, सर्जन स्कूल के लीलाधर सारस्वत, बजरंग शर्मा, डॉ.विनोद सुथार, पार्षद भरत सुथार, ओमप्रकाश गांधी, महावीर प्रसाद धामा, बालकृष्ण महर्षि, कन्हैयालाल शर्मा, आपणो गांव सेवा समिति के मदन सोनी, मनोज डागा, गजानन्द सारस्वत, एलआईसी के विकास अधिकारी गौरीशंकर सारस्वत, शशिकांत तावणियां, विधायक के निजी सहायक रजनीकांत सारस्वत, सुनील तावणियां, सुशील सुथार, मुकेश जांगिड़ सहित अनेक मौजिज लोग मौजूद रहें। सभी ने नारायण सारस्वत को शुभकामनाएं दी व सारस्वत ने सभी का आभार जताया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। दैनिक भास्कर के नए कार्यालय का उद्घाटन, नारायण बने संवाददाता, अतिथियों ने दी बधाई।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। दैनिक भास्कर के नए कार्यालय का उद्घाटन।