Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
1
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 11 जुलाई 2023। तेरापंथ महिला मंडल भवन में आज तेरापंथ महिला मंडल व कन्या मंडल की साधारण सभा का आयोजन किया गया। जिसमें साध्वियों के सान्निध्य में सदस्य महिलाओं ने सर्वसम्मति से द्विवर्षीय कार्यकारिणी का नवगठन किया। महिला मंडल अध्यक्ष पद पर सुनीता डागा व मंत्री पद संगीता बोथरा तथा कन्या मंडल संयोजिका पद पर पारूल लूणिया को जिम्मेदारी सौंपी गई।

महिला मंडल के चुनाव संपन्न।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सभा के प्रारंभ में निर्वतमान अध्यक्ष मंजू बोथरा ने सभी का स्वागत करते हुए गतवर्ष के सफल आयोजनों के लिए मंडल सदस्यों का आभार व्यक्त किया। निर्वतमान मंत्री मंजू झाबक ने वर्ष 2021 से 2023 तक का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया व कोषाध्यक्ष मंजुला बर ने आय व्यय का ब्योरा प्रस्तुत किया जिसे सभा सदस्यों ने पारित किया। मंडल संरक्षिका झिणकार देवी बोथरा ने गत 2 वर्ष के मंडल आयोजनों की सराहना करते हुए चुनाव के निर्देश दिए। चुनाव अधिकारी दीपमाला डागा ने चुनाव प्रक्रिया संपन्न करवाई व वर्ष 2023 से 2025 के लिए नए अध्यक्ष के नाम की घोषणा की। नवनियुक्त अध्यक्ष सुनीता डागा ने निष्ठा पूर्वक कार्य करने व संघ की सेवा का संकल्प लेते हुए मंत्री पद के नाम की घोषणा की। मंडल के संविधान का वाचन संगीता देवी बोथरा ने किया व मंगलाचरण उप मंत्री हेमलता बरड़िया ने प्रस्तुत किया। प्रचार प्रसार मंत्री मंजू देवी बोथरा ने साधारण सदन की कार्रवाई का वाचन किया। कार्यकारिणी सदस्य अंजू पारख ने विचार प्रकट किए व कार्यक्रम का संचालन शारदा देवी बोथरा ने किया।

कन्या मंडल की जिम्मेदारी पारूल को।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कन्या मंडल संयोजिका एडवोकेट महिमा दुग्गल ने प्रतिवेदन प्रस्तुत किया तथा उप संयोजिका प्रज्ञा बैद ने गत दो वर्षों के कार्यों का उल्लेख किया। सर्वसम्मति से कन्या मंडल की नई संयोजिका के रूप में पारूल लुनिया के नाम की घोषणा की गई। पारूल ने तेरापंथ संघ की सेवा का संकल्प लिया व सभी का आभार जताया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। साध्वियों के सान्निध्य में संपन्न हुए तेरापंथ महिला मंडल व कन्या मंडल के चुनाव।