Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
00
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगगरगढ़ टाइम्स 19 मई 2021। शहर के बाहर कालू रोड पर काली रात में पालिका के अधिकारी पहुंचे और मामला था तूफान की पूर्व तैयारी के निरीक्षण का। यहां स्थित गंदे पानी के जोहड़ पर मंगलवार को रात 12 बजे पालिका एसआई हरीश गुर्जर पहुंचे। गुर्जर ने बताया कि तूफान ताऊ-ते की चेतावनी के चलते जोहड़ का निरीक्षण किया गया जिसमें कर्मचारी को यहां उपस्थित पाया गया व पंप सेट भी चालू था और पानी को आगे की और धकेला जा रहा था। बता देवें प्रशासनिक अलर्ट के बाद मध्य रात्रि के बाद तूफान की आशंका को देखते हुए रात भर पालिका कर्मचारी अलर्ट मोड पर रहें। यहां जोहड़ पर आगे की तरफ तारबंदी भी करवाई गई है जिससे हादसों को रोका जा सकें।

काटे चालान, थमाए नोटिस
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पालिका एस आई हरीश गुर्जर ने बताया कि ईओ भवानी शंकर व्यास के निर्देशन में हाई स्कूल रोड पर भी कुछ नागरिकों को नोटिस दिए गए है जिन्होंने नालियों में निर्माण कर इन्हें बंद कर दिया है जिससे पूरा कस्बा परेशान हो रहा है। ये नागरिक स्वयं अतिक्रमण हटा लेवें अन्यथा पालिका अतिक्रमण मानते हुए कार्रवाई करेगी। आज बाजार में 1900 रुपए के चालान भी काटे गए व नागरिकों से मास्क पहनने व सोशल डिस्टेंसिंग को अपनाने की अपील की गई।

आज शाम जागरूकता रैली निकाली।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पालिका के सभी कर्मचारियों ने आज शाम कस्बे में जागरूकता रैली निकाली। रैली को पालिकाध्यक्ष मानमल शर्मा व ईओ भवानी शंकर व्यास ने हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। रैली का नेतृत्व हरीश गुर्जर व जितेंद्र भोजक ने किया व कस्बे के मुख्य मार्गों से कोरोना व ब्लैक फंगस महामारी से सावधान रहने की बात कही। कस्बे के मुख्य चौराहों के खंबो पर स्थाई स्पीकर भी लगाए गए है जिससे महामारी से नागरिकों को जागरूक किया जा सकें।