Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
00
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 10 अक्टूबर 2021। आज रविवार की सुबह क्षेत्र के एक किसान परिवार के लिए काल बन कर आई है और बिजली करंट की चपेट में आने से खेती के कार्य मे लगे एक ओर किसान को अपनी जान गंवानी पड़ी है। श्रीडूंगरगढ़ थानाधिकारी वेदपाल शिवराण ने बताया कि गांव रिड़ी निवासी महावीर नाथ गांव अभयसिंहपूरा में खेत पर कृषि कुंआ बना कर परिवार सहित ढाणी में ही रहता है। रविवार सुबह 4 बजे अपने कुंए पर लाइट की बारी आने पर मोटर चलाने गया। जैसे ही वह मोटर चलाने लगा तो करंट की चपेट में आ गया और वही गिर गया। उसके भाई मामराजनाथ ने उसे संभाला और परिजन उसे लेकर श्रीडूंगरगढ़ चिकित्सालय पहुंचे। यहां उसे चिकित्सको ने मृत घोषित कर दिया। इस सबन्ध में मृतक के भाई मामराजनाथ ने मर्ग दर्ज करवाई है। पुलिस की ओर से एएसआई बीरबलराम ने जांच शुरू कर दी है। विदित रहे कि क्षेत्र में किसानी लगातार मौत का कारण बन रही है। फसलों को जीवन देने वाला करंट ओर कीटनाशक लगातार किसानों का जीवन लील रहे है। क्षेत्र में बढ़ रहे ऐसे हादसों के लिए आवश्यक है कि प्रशासन और सामाजिक संगठनों, किसान संगठनों द्वारा बड़े स्तर पर प्रशिक्षण अभियान चलाया जाए।