Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
00-25
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 30 सितबंर 2021। श्रीडूंगरगढ़ में इस बार बरसात के साथ आकाशीय बिजली कहर बन कर टूट रही है और इससे ग्रामीण परिवारों को भारी आर्थिक नुकसान भी झेलना पड़ रहा है। आज बरसात के साथ गांव सालासर में ग्रामीण लालाराम नायक के घर में खड़े एक पेड़ पर जोरदार धमाके के साथ बिजली गिरी और पेड़ के नीचे बंधी गाय की मौके पर ही मौत हो गई। पास ही स्थित नायक के घर में दरार आ गई और छत की दीवार में छेद हो गया है। यहां पास ही रहने वाले बाबूलाल मेघवाल ने बताया कि आस पास के घरों तक करंट दौड़ गया और ग्रामीणों ने करंट के झटके भी महसूस किए है। इस बार क्षेत्र में लगातार आकाशीय बिजली गिरने की घटनाएं हो रही है जिससे क्षेत्रवासी भी चिंतित है। बता देवें मौसम विभाग अभी 5 अक्टूबर तक भारी बरसात की चेतावनी भी दे रहा है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बिजली से छत की दीवार में आर पार छेद हुआ।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। अनाज मंडी श्रीडूंगरगढ़ में जमकर बरसे बादल।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव सातलेरा में जबरदस्त बरसात जारी है।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रीडूंगरगढ़ के निकटवर्ती गांव सालासर में गरीब किसान परिवार के घर बिजली गिरने से हुई गाय की मौत।