Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
00
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 23 अप्रैल 2021। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में कुछ ही देर में वीकेंड कर्फ्यू का समय प्रारंभ हो जाएगा और सरकार के निर्देशों के अनुसार सभी क्षेत्रवासियों को कर्फ्यू की पालना करते हुए अनुशासन में रहना होगा। 2 घंटे बाद आज शुक्रवार शाम 6 बजे से सोमवार सुबह 5 बजे तक 59 घंटे का कर्फ्यू रहेगा। व्यापारियों को 5 बजे अपनी दुकाने बन्द कर 6 बजे तक अपने घरों तक पहुंचना होगा। बता देवें कर्फ्यू के दौरान जन अनुशासन पखवाड़े में दी गयी छूट में किराना, पशु आहार, सब्जी आदि की दुकानों को भी बन्द रहना होगा। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में लगातार बड़ी संख्या में कोरोना पॉजिटिव सामने आ रहें है और पुलिस ने कर्फ्यू का सख्ती से पालन करवाने के लिए कमर कस ली है जिससे क्षेत्र कोरोना से मुक्ति के लक्ष्य की ओर बढ़ सकें।