Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
WhatsApp Image 2024-09-17 at 22.10.34
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 17 सितंबर 2024। प्रसिद्ध तोलियासर धाम के भैरव मंदिर में बाबा के दर्शन हेतु अपार जनसमूह उमड़ा। अलसुबह से मंदिर में श्रद्धालुओं की कतारें लग गई। पंक्तिबद्ध होकर हजारों दर्शनार्थियों ने बाबा के दर्शन कर अपनी मन्नतें मांगी। दिन भर से देर रात तक श्रद्धालु मंदिर पहुंचते रहें। मंदिर को फुलों व गुब्बारों से सजाया गया। दिवंगत  वहीं श्रीडूंगरगढ़ से तोलियासर भक्तों के जयकारे गूंजते रहें। मार्ग में जगह जगह सेवा संगठनों व निजी तौर पर लोगों ने पदयात्रियों की सेवा में अनेक विभिन्न आयोजन किए। दिवंगत भीखमचंद सेठिया परिवार द्वारा परंपरागत रूप से छप्पन भोग सहित साढ़े पांच क्विंटल का विशाल लड्डू का बाबा को भोग लगाया गया। परिवार द्वारा बाबा को नई पोशाक पहना कर विशेष श्रृंगार किया गया व अंजीर की माला पहनाई गई। वहीं गांव बिग्गा में भी विश्व रक्षक भैरव बाबा मंदिर में भारी संख्या में श्रद्धालु उमड़े, बाबा का दिव्य श्रृंगार कर मंदिर की भव्य सजावट की गई। यहां 27वां वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। बाबा को 101 किलो के रोटे का भोग लगाया गया व महाआरती का आयोजन हुआ। रात्रि जागरण का आयोजन हुआ जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। वहीं कस्बे के आड़सर बास स्थित भैरव मंदिर में भी दिनभर भक्तों का तांता लगा रहा। बाबा के जयकारों के साथ श्रद्धालुओं ने प्रसाद चढ़ाया व मन्नतें मांगी। श्रीतोलियासर भैरूं भक्त मंडल, गुवाहाटी द्वारा चार दिवसीय भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे का शुभारंभ रविवार सुबह किया गया और इस मौके पर विधायक ताराचंद सारस्वत ने भैरव चालीसा व आरती पुस्तिका का विमोचन किया। मंडल के इंद्रचंद राजपुरोहित, भंवरलाल सारस्वत, नरेश जैन, महेंद्र जैन, राजकुमार सारस्वत, उम्मेद सेठिया, ताराचंद सारस्वत गुंसाईसर आदि ने भैरव दरबार में अपनी सेवाएं दी। रविवार शाम मंडल द्वारा बाबा का अभिषेक, जागरण व काशी के पंडितों द्वारा मंगल आरती का आयोजन भी किया गया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। तोलियासर में किया गया बाबा का भव्य श्रृंगार।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। अलसुबह से देर रात तक मंदिर में उमड़ी भारी भीड़।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव बिग्गा में बाबा का भव्य दरबार सजाया गया, खूब किया श्रृंगार।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बिग्गा के भैरव मंदिर में उमड़े श्रद्धालु, कई गांवो के जातरू पैदल पहुंचे, लगाई धोक।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। महाआरती में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। दिन भर सेठ भैंरूनाथ भण्डारा चलाया गया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। करणी हैरिटेज की ओर से जातरूओं के लिए दी गई हलवा पकोड़ी की सेवा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। जयपुर पब्लिक स्कूल की ओर से दी गई मार्ग में ठंडे जल की सेवा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। अनेक स्थानों पर तैनात रहें सेवादारों, मान मनुवार के साथ पदयात्रियों को दी सेवा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। जगह जगह सेवा शिविरों में जातरूओं के लिए दी गई सेवाएं।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। चिप एण्ड बेस्ट ग्रुप, मुकुन्द ज्वेलर्स, कालागोरा बैग सेन्टर, लिटिल स्टेप के द्वारा काकड़ भैरुँ जी मन्दिर के पास शिकंजी, चाय-बिस्कुट की सेवाएं दी गई।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। नेमीचंद मनोज कुमार ब्राह्मण, पूनराबास, रिड़ी द्वारा काकड़ भैरुँजी मन्दिर के निकट स्थित पेट्रोल पम्प के सामने दी गई जातरूओं के लिए चाय पकोड़ी की सेवा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। आपणो गांव श्रीडूंगरगढ़ सेवा समिति के सेवादार तोलियासर मार्ग पर तैनात रहें, दी जातरूओं को आइसक्रीम की सेवा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। डॉ एपीजे अब्दुल कलाम वेलफेयर सोसायटी के सेवादार भी एंबुलेंस के साथ तैनात रहें, अनेक जातरूओं को मेडिकल सेवाएं दी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कस्बे के दिवंगत भिखमचंद सेठिया परिवार द्वारा लगाया गया छप्पन भोग व साढें पांच क्विंटल का विशाल लड्डू का लगाया भोग।